Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

इंसानी मांस की भूख और बुजुर्ग का कत्ल, खून धोकर खा लेता एक- एक अंग

पुलिस ने फिरदौस आलम को हिरासत में लिया

13 Jan 2026

इंसानी मांस की भूख और बुजुर्ग का कत्ल, खून धोकर खा लेता एक- एक अंग

कोलकाता। कुख्यात निठारी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। उस कांड की खौफनाक यादें जब भी जहन में आती हैं, रूह कांप उठती है। बच्चों की निर्मम हत्या और नरभक्षण जैसे आरोपों ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया था। अब उसी तरह की एक और रूह कंपा देने वाली घटना कूचबिहार जिले के दिनहाटा से सामने आई है, जहां कथित तौर पर इंसानी मांस खाने के इरादे से एक बेघर बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। 
यह सनसनीखेज मामला दिनहाटा ब्लॉक-2 के शुकरुकुटी ग्राम पंचायत अंतर्गत थोराख़ाना गांव का है। गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक श्मशान घाट के पास करीब एक साल से एक बुजुर्ग बेसहारा हालत में रह रहा था। शनिवार को गांव के पास मेला लगा हुआ था, जिससे अधिकतर ग्रामीण वहां व्यस्त थे। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक की पहचान फिरदौस आलम के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने नशे की हालत में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से गर्दन और गले पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद भी आरोपी की हैवानियत थमी नहीं। वह शव को उठाकर पास के एक ट्यूबवेल तक ले गया, वहां खून के निशान धोए और फिर शव को एक तालाब के किनारे छिपा दिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी का इरादा रात के समय शव के अंगों को धो- धोकर खाने का था। शनिवार दोपहर जब कुछ ग्रामीणों ने तालाब के पास शव पड़ा देखा, तो पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दिनहाटा के एसडीपीओ धीमान मित्रा, साहेबगंज थाना प्रभारी अजीत शाह और नयारहाट चौकी प्रभारी हिमाद्री घोष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें गर्दन के पीछे और गले पर गहरे कट के निशान पाए गए। इलाका दूरदराज और ग्रामीण होने के कारण वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे, जिससे शुरुआत में पुलिस के लिए हत्या की वजह समझना मुश्किल हो गया। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

जांच के दौरान पता चला कि एक व्यक्ति ने आरोपी को तालाब के पास शव धोते हुए देखा था। इसी अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने फिरदौस आलम को हिरासत में लिया। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है और उसे पहले भी कई बार नशामुक्ति केंद्रों में भर्ती कराया जा चुका था। हालांकि, उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था।निठारी हत्याकांड की तरह दिनहाटा की यह घटना भी समाज के सबसे कमजोर तबके बेघर और असहाय लोगों की असुरक्षा को उजागर करती है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इंसानी मांस की भूख और बुजुर्ग का कत्ल
पुलिस ने फिरदौस आलम को हिरासत में लिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News